केंद्र ने चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया: स्टालिन

Stalin
ani

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अगले साल से चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिये केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया।

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अगले साल से चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिये केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: बागपत के विद्यालय परिसर के अंदर स्कूली बस ने छात्र को कुचला, मौत के बाद हुआ हंगामा

स्टालिन ने ट्वीट किया, माननीय मुख्तार अब्बास नकवी, आपके इस आश्वासन के लिये आपका शुक्रिया कि चेन्नई को 2023 से हज रवानगी केंद्र बनाए जाने पर विचार किया जाएगा। इससे पहले, स्टालिन ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नकवी के साथ बात की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़