कुमारस्वामी ने फिर छेड़ा हिंदी राग, कहा- अमित शाह के नेतृत्व वाला पैनल भारत को बनाना चाहता है ‘Hindistan’

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2022

जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने संसदीय राजभाषा समिति की 11वीं रिपोर्ट की आलोचना करते हुए कहा कि पैनल हिंदी थोपने और देश को 'हिंदुस्तान' में बदलने की साजिश रची जा रही है। कुमारस्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई सिफारिशें भारत के संघीय ढांचे को चीरती और नष्ट करती दिखाई दे रही हैं। अमित शाह के नेतृत्व वाले पैनल का उद्देश्य अपनी 'एक राष्ट्र, एक धर्म और एक भाषा' नीति के साथ संघीय व्यवस्था को नष्ट करना है। कुमारस्वामी "हिंदी थोपने" के प्रयासों के खिलाफ मुखर रहे हैं और हाल ही में केंद्र सरकार को केवल अंग्रेजी और हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा आयोजित करने के खिलाफ बयान भी दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार अजा और अजजा समुदायों को गरिमामय जीवन प्रदान करने के लिए कटिबद्ध : बोम्मई

कुमारस्वामी ने कहा कि भारत का मतलब सिर्फ हिंदू (और) हिंदी नहीं है। यह हम सभी का है। गौरतलब है कि कुमारस्वामी ने इससे पहले हिंदी दिवस को लेकर भी तीखे तेवर दिखाते हुए कहा था कि 14 सितंबर को जब केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा हिंदी दिवस मनाने के लिए मजबूर करेगी, तो ये कन्नड़भाषी लोगों के साथ अन्याय होगा। कुमारस्वामी ने जोर देकर कहा था कि हमारे राज्य के लोगों द्वारा भुगतान किए गए कर के पैसे का उपयोग कर्नाटक सरकार द्वारा हिंदी दिवस मनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।  

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द