Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार

By Prabhasakshi News Desk | Oct 06, 2024

बेंगलुरु । जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों पर उनकी पत्नी को घसीटने का आरोप लगाने के लिए पलटवार किया और इस परेशानी के लिए सिद्वरमैया की ‘गलतियां’ को जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को कांग्रेस नीत सरकार की अब तक की उपलब्धियों और विकासात्मक गतिविधियों पर बहस के लिए चुनौती भी दी। 

मुख्यमंत्री द्वारा लोगों से की गई भावनात्मक अपील की ओर इशारा करते हुए कि क्या वे एमयूडीए घोटाले को लेकर उनकी पत्नी पर निशाना साधने के लिए विपक्ष को माफ कर देंगे, कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘लोग हमें माफ करेंगे या स्वीकार करेंगे, यह वे बाद में तय करेंगे।’’ सिद्धरमैया ने उनकी पत्नी पार्वती बी एम को एमयूडीए मामले में घसीटने के लिए शनिवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जद (एस) की कड़ी आलोचना की थी। सिद्धरमैया ने विपक्ष पर उन्हें निशाना बनाने का भी आरोप लगाया क्योंकि वे मुख्यमंत्री पद पर पिछड़े समुदाय के व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं कर सकते। 

सिद्धरमैया मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा उनकी पत्नी को 14 भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के लिए लोकायुक्त और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नीत सरकार पर घोटालों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री समेत किसी भी मंत्री को लोगों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है... वे विकास की बात करते हैं, केवल भगवान ही हमें बचाए।’’ कुमारस्वामी ने सिद्धरमैया को उनके नेतृत्व वाली मौजूदा कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों तथा 2018-19 में उनकी (कुमारस्वामी) 14 महीने की जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के प्रदर्शन पर चर्चा की चुनौती दी।

प्रमुख खबरें

Vastu Remedies: क्या आपके घर में भी है निगेटिविटी? इन Effective Remedies से मिटाएं Money Loss और कलह

Modi ने पिछले साल China जाने से पहले चली थी तगड़ी चाल, अब Xi Jinping के India आने से पहले खेल दिया बड़ा दाँव

बॉक्स ऑफिस पर Christopher Nolan का नया इतिहास! The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म, Deadpool and Wolverine को पछाड़ा

Fatty Liver रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 Home Remedies, नानी मां के नुस्खों से Liver Health होगी बेहतर