पेन ड्राइव दिखाते हुए कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस के भ्रष्टाचार के सबूत मेरी जेब में है, वक्त आने पर करूंगा जारी

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2023

कर्नाटक में किसी वक्त में मिलकर सरकार बनाने वाली दो राजनीतिक पार्टियों में इन दिनों जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के ताज वेस्ट एंड को लेकर पूर्व सीएम कुमारस्वामी पर सवाल उठाने के बाद अब जेडीएस नेता ने पलटवार किया है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के सबूत उनकी जेब में हैं। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलते समय एक पेन ड्राइव दिखाते हुए कहा कि मैं (सबूत) अपनी जेब में रखता हूं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pawar Pariwar में खींचतान और Eknath Shinde खेमे में बेचैनी बढ़ाकर BJP मुस्कुराई

अपने ऊपर कांग्रेस पार्टी के 'ताज वेस्ट एंड' ट्वीट पर जवाब देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मैं उन लोगों से स्पष्टीकरण लेना चाहता था जिन्होंने मेरे वेस्ट एंड में रहने के मुद्दे पर ट्वीट किया था कि क्या उन्हें भुगतान करने के लिए कोई बिल मिला है...वे अपना सिर क्यों खुजला रहे हैं। मैं भिखारी नहीं हूं, हम भी मेहनत से कमाने वाले लोग हैं। मेरे लिए उन लोगों को जवाब देना जरूरी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!