Cong-JDS गठबंधन में बढ़ते असंतोष के बीच 12 जून को कैबिनेट विस्तार करेंगे कुमारस्वामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

 बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को घोषणा की कि कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार 12 जून को होगा। कांग्रेस-जद-एस गठबंधन के भीतर बढ़ते असंतोष को समाप्त करने के लिए यह काफी अपेक्षित कदम था जो सरकार की स्थिरता के लिए खतरा है। कुमारस्वामी ने यह घोषणा राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के बाद ट्वीट करके की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेताओं के बीच मशविरे के कुछ सप्ताह बाद हुई थी। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘आज मैंने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें कैबिनेट विस्तार के लिए समय देने का अनुरोध किया। उन्होंने शपथ दिलाने के लिए 12 जून, बुधवार, पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे का समय तय किया है।’’ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और जद-एस के खराब प्रदर्शन के बाद कैबिनेट विस्तार होने की उम्मीद की जा रही थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और जद-एस दोनों कर्नाटक में मात्र एक-एक सीट ही जीत पाए।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार की नामपट्टिकाओं पर लिखे हिंदी शब्दों पर तमिलनाडु में पोती गयी कालिख

गठबंधन के लिए मुश्किल इस सप्ताह के शुरू में शुरू हुई थी जब जद-एस प्रदेश प्रमुख ए एच विश्वनाथ ने गठबंधन के कामकाज की आलोचना करते हुए अपना पद छोड़ दिया था जबकि कांग्रेस के दो वरिष्ठ विधायकों ने आम चुनाव में हार के लिए पार्टी के प्रदेश नेताओं पर निशाना साधा था। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामलिंगा रेड्डी ने भी पार्टी प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को नजरंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि वर्तमान स्थिति जारी रही तो वरिष्ठों के लिए पार्टी में बने रहना मुश्किल होगा। इससे कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता रोशन बेग ने कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रदेश प्रमुख दिनेश गुंडू राव और सिद्धरमैया पर निशाना साधा था।

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!