चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अचानक सोनिया गांधी से मिलीं कुमारी सैलजा, 30 मिनट तक चली मुलाकात

By अंकित सिंह | Oct 03, 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुमारी शैलजा ने दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात 30 मिनट तक चली है। सोनिया गांधी से मिलने के लिए कुमारी शैलजा अकेले ही 10 जनपथ पहुंची थीं। यह मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि कुमारी सैलजा के चुनाव प्रचार शुरू करने के बाद भी पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से उनकी नाराजगी कम होती नहीं दिख रही है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस बनाएगी अगली सरकार, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बोले- झूठ की दुकान बन गई है भाजपा

हाल ही में राहुल गांधी ने कुमारी शैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दोनों से हाथ मिलवाया और एकता का संदेश दिया। इससे पहले यह बताया गया था कि राज्य में कांग्रेस के अभियान का वास्तविक चेहरा रहे हुड्डा की टिकटों के आवंटन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी थी, उन्होंने पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए 90 उम्मीदवारों में से अपने वफादारों के लिए 72 टिकटें हासिल कीं। दूसरी ओर, कांग्रेस में हुड्डा की प्रतिद्वंद्वी के रूप में जानी जाने वाली शैलजा अपने समर्थकों के लिए सिर्फ नौ टिकट ही हासिल कर सकीं और 11 सितंबर को उम्मीदवार घोषित होने के बावजूद हिसार जिले के नारनौंद से अपने करीबी डॉ. अजय चौधरी के लिए टिकट हासिल करने में विफल रहीं।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Delhi BJP ने निकाली Seva Jyoti Yatra

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना