कुंभकर्णी नींद में सो रही है MP सरकार, भाजपा करेगी प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन: विजयवर्गीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

भोपाल। भाजपा 11 सितम्बर को मध्य प्रदेश में प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन करेगी। मध्य प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने सोमवार को बताया, ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वालीर मध्य प्रदेश सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उसे जनता के हितों की चिंता नहीं है। यह सरकार केवल और केवल भ्रष्टाचार के कीर्तिमान बना रही है। इसलिए भाजपा ने कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने के लिए 11 सितम्बर को प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।’’

इसे भी पढ़ें: पर्यटन के साथ रोजगार के अधिक अवसर भी उपलब्ध हो इसके लिए MP सरकार नई पर्यटन नीति बना रही: बघेल

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का मुख्य नारा होगा ‘कांग्रेस भगाओ, प्रदेश बचाओ’। उन्होंने कहा, ‘‘इस आंदोलन में कार्यकर्ता घंटा, घडियाल और मंजीरे लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। हर जिला केन्द्रों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।’’

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सर्विलांस कैमरों को किया बंद, फिर बंदूकधारियों ने मारी गोली, लीबिया के पूर्व शासक गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम की हत्या

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम