By अभिनय आकाश | Jul 22, 2026
तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष को विधानसभा से उस दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया, जब उन्होंने होम और हिल अफेयर्स बजट पर चर्चा के दौरान बागी TMC चीफ व्हिप अखरुज्जमां की बात में दखल दिया। स्पीकर के आदेश के बाद, मार्शल कुणाल घोष को ज़बरदस्ती सदन से बाहर ले गए। मंत्री तापस रॉय ने स्पीकर से कुणाल घोष को इस सत्र के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोष के व्यवहार को स्वीकार्य नहीं बताया। सीएम अधिकारी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। हम भी विपक्ष में हैं, लेकिन कुछ ज़िम्मेदारी होती है। अखरुज्जमां एक सीनियर विधायक हैं और उनके पिता भी लंबे समय तक विधायक रहे थे।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि बनर्जी ने संसद की कार्यवाही के दौरान अभूतपूर्व व्यवहार किया और महिलाओं के प्रति नफ़रत भरे अंदाज़ में एनसीपीआई सदस्यों और मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया। बागी टीएमसी सांसद और एनसीपीआई नेता काकोली घोष दस्तीदार ने बनर्जी के निलंबन का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी सांसद ने बार-बार महिलाओं को निशाना बनाया और उनके ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।