Kunal Kamra ने बेंगलुरु में रद्द किए कार्यक्रम, हिंदू संगठनों के विरोध का था मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

बेंगलुरु, तीन अगस्त हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बाद हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने यहां ‘व्हाइटफील्ड’ में प्रस्तावित अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कामरा रविवार को खुद व्हाइटफील्ड थाने पहुंचे और अधिकारियों को सूचित किया कि वह अपने प्रस्तावित कार्यक्रमों को आयोजित नहीं करेंगे।

वहीं, कामरा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार के कार्यक्रम को अब कोरामंगला स्थित एक अन्य स्थल पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी सूचित किया कि ‘बुकमायशो’ मंच ‘व्हाइटफील्ड’ कार्यक्रम के लिए खरीदे गए टिकटों का भुगतान वापस करेगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरामंगला वाले स्थान के लिए कार्यक्रम की टिकट लेने का अनुरोध किया, जहां बैठने की सीमित क्षमता है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Politics | कर्नाटक में सिद्धारमैया-शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार, हाईकमान की हरी झंडी के बाद 20 खाली पद भरने की तैयारी, जानिए संभावित चेहरे

New Usmanpur में घर की छत गिरने से दंपति की मौत, एक बच्चा सुरक्षित बचाया गया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने Naresh Balyan को मकोका मामले में जमानत देने से किया इनकार

Poonch में मिले जंग लगे दो mortar गोले, सेना ने सुरक्षित तरीके से किया नष्ट