Karnataka Politics | कर्नाटक में सिद्धारमैया-शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार, हाईकमान की हरी झंडी के बाद 20 खाली पद भरने की तैयारी, जानिए संभावित चेहरे

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2026

कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से जारी अटकलों पर आज विराम लग सकता है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार की अंतिम सूची को कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी है। सोमवार शाम करीब 4 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि 20 खाली मंत्री पदों को भरने के लिए अंतिम नामों पर मुहर लगा दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के बीच हुई अहम बैठक के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा सुबह करीब 10 बजे आधिकारिक सूची जारी की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार यह सूची अंतिम अनुमोदन के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौंपेंगे।

इसके बाद सीएम शिवकुमार इसे राज्यपाल थावर चंद गहलोत को भेजेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सूची में ये नाम शामिल हो सकते हैं:

1) पोनन्ना

2) रिज़वान अरशद

3) एसएस मल्लिकार्जुन

4) लक्ष्मण सावदी

5) यशवंतराय गौड़ा पाटिल

6) शरथ बचेगौड़ा

7) शिवलिंगे गौड़ा

8) चेलुवरयास्वामी

9) संतोष लाड

10) अजय सिंह

11) नयना मोटाम्मा

12) पुत्तरंगा शेट्टी

13) मंकल वैद्य

14) रघुमूर्ति

15) शिवराज तंगदागी

16) लक्ष्मी हेब्बालकर

17) मधु बंगारप्पा

18) नारायणस्वामी

मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के आज शाम 4 बजे होने की संभावना है। इससे पहले, पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सूची को अंतिम रूप देते समय कांग्रेस नेतृत्व जाति, धर्म और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यानपूर्वक आकलन कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली उच्च न्यायालय ने Naresh Balyan को मकोका मामले में जमानत देने से किया इनकार

समाचार एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व विभिन्न सामाजिक समूहों और क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट का लंबित विस्तार पहले शुक्रवार, 31 जुलाई को होने की उम्मीद थी, लेकिन दिल्ली में पार्टी नेतृत्व की चर्चा के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कच्चे तेल (Crude Oil) की वायदा कीमत में छह प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट

3 जून को शिवकुमार के सीएम का पद संभालने के बाद से ही इस पर कई हफ़्तों से चर्चा चल रही है। वर्तमान में, कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम स्वीकृत संख्या 34 है, जिससे मंत्रिपरिषद में 20 पद खाली हैं। PTI के अनुसार, कैबिनेट विस्तार पर हुई बातचीत में खड़गे, गांधी और CM शिवकुमार के अलावा पूर्व CM सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के लिए AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद भी सीधे तौर पर शामिल थे।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान

Semicon 2.0 से देश में तैयार होंगी 200 Chip Design कंपनियां, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला