By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020
मुंबई। फिल्मकार कुणाल कोहली ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जासूसी फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ की शूटिंग पूरी कर ली गई है। ‘जी5’ की इस फिल्म में ऋचा चड्डा औरअरुणोदय सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दो जासूसों की समकालीन, सुरुचिपूर्ण और रोमांचक प्रेम कहानी है, जिनके बीच कुछ कारणों के चलते दरार आ जाती है। कोहली ने ट्विटर पर फिल्म सेट की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें सभी लोगों ने मास्क पहने और एक दूसरे से दूरी बनाए नजर आ रहे थे।