By एकता | Jan 05, 2022
टीवी की मशहूर अदाकारा श्रद्धा आर्या ने अपनी कुछ सेक्सी तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर आग लगा दी हैं। अभिनेत्री अपनी इन बेहद ही हॉट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। श्रद्धा हाल ही में मालदीव में हनीमून एन्जॉय करके वापस घर लौटी हैं। वहाँ से उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट की। पोस्ट होते ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों पर दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो अभिनेत्री श्रद्धा आर्या जाने माने टीवी शो कुंडली भाग्य में प्रीत की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के टैलेंट हंट शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से की थी। साल 2011 में, श्रद्धा आर्या ने धारावाहिक मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की के साथ टेलीविजन पर अपना डेब्यू किया। लाइफ ओके के सीरियल तुम्हारी पाखी में पाखी की भूमिका निभाकर उन्हें घर घर पहचान मिली।