तलाक की अनाउंसमेंट पर ट्रोल हुईं Kusha Kapila, सपोर्ट में आए एक्स हसबैंड Zorawar Singh Ahluwalia, कहा- शर्मनाक है ट्रोलिंग

By रेनू तिवारी | Jun 28, 2023

सोशल मीडिया स्टार और अभिनेत्री कुशा कपिला ने 26 जून को अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की। उनके इस अपडेट के कारण सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। इंटरनेट के एक वर्ग ने उनके आपसी निर्णय का समर्थन किया। वहीं दूसरी तरह उनके तलाक की खबरों को सुनकर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया और इसके लिए उन्होंने एक्ट्रेस कुशा कपिला को ही दोषी ठहराया और उन्हें "खलनायक" के रूप में चित्रित किया। कुशा को अलगाव का दंश झेलते देख जोरावर ने एक बयान जारी किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा "हमें एहसास है कि हम सार्वजनिक जीवन जीते हैं, लेकिन हम अभी भी कुछ चीजों को पवित्र मानते हैं। हमारी शादी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान है। हमारी शादी की तरह तलाक भी एक ऐसा निर्णय था जो हम दोनों ने बहुत विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद एक साथ लिया था। यह एक निर्णय था कठिन और दर्दनाक निर्णय, लेकिन हमने दोनों की भलाई के लिए सामूहिक रूप से लिया। पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ है, कुशा पर ऑनलाइन घृणित हमले हुए हैं, वह मुझे दुखी और निराश करते है।

इसे भी पढ़ें: 'अग्निवीर' बनीं रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला, अग्निपथ योजना के तहत सेना में हुई शामिल

सोमवार को कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी का अपडेट शेयर किया। एक भावनात्मक नोट में, मसाबा मसाबा अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्होंने और जोरावर ने अपनी शादी को सफल बनाने के लिए सब कुछ दिया। हालाँकि, चीजें फिर भी काम नहीं आईं।

कुशा और जोरावर की शादी 2017 में हुई थी। ये दोनों सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम