कुवैत ने नमाज पर किया ऐसा ऐलान, सुनकर भारत के मुस्लिम भी चकरा जाएंगे

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2025

कुवैत ने नमाज पर किया ऐसा ऐलान, सुनकर भारत के मुस्लिम भी चकरा जाएंगे। मुसलमान ज्यादा नमाज ना पढ़े यह फरमान जारी किया गया है। मुसलमानों के ज्यादा नमाज पढ़ने के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है। इबादत पर पाबंदी लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। भारत के मुस्लिम यह खबर देखकर हैरान हो जाएंगे। यह हैरान करने वाला फरमान भारत, रूस, अमेरिका या चीन ने नहीं दिया। यह फैसला तो एक ताकतवर मुस्लिम देश ने सुनाया है। इस देश का नाम कुवैत है। कुवैत सरकार ने मस्जिदों में बढ़ती बिजली खपत और संभावित बिजली संकट को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत देश की सभी मस्जिदों में नमाज को छोटा करने और बिजली की बर्बादी को रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं निर्देश एक मुस्लिम देश ने दिए हैं तो मजाल है कि कोई बुद्धिजीवी या ठेकेदार कुछ बोल दे कुवैत की जनता भी वही करेगी जो सरकार ने कहा है।

इसे भी पढ़ें: 'यह मुसलमानों के खिलाफ नफरत का नतीजा है', बीड मस्जिद विस्फोट पर बोले सपा विधायक अबू आज़मी

हैरान करने वाली बात यह है कि कुवैत मस्जिदों की बिजली खपत से परेशान है तो कुछ हफ्ते पहले एक खबर आई थी कि संभल की मस्जिदों में जमकर बिजली की चोरी और बर्बादी होती है। लेकिन अगर कुवैत जैसा फैसला भारत में ले लिया जाता तो क्या होता। कुवैत बिजली बचा रहा है तो संभल में मस्जिद-मदरसे सालों से बिजली चोरी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार 1400 से ज्यादा बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 16 मस्जिदों, 2 मदरसों पर भी आरोप लगाए गए हैं। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक संभल के ये मस्जिद और मदरसे करोड़ों की बिजली चोरी कर चुके हैं। संभल के एक मस्जिद में कनेक्शन में कांटा मारकर तो पूरा मोहल्ला मुफ्त की बिजली लूट रहा था।

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill पर J&K के ग्रैंड मुफ्ती का भड़काऊ बयान, Mufti Nasir-ul-Islam ने कहा- यह मुस्लिमों के खिलाफ युद्ध की शुरुआत

वैसे आपको बता दें कि मुस्लिम देश जो चाहे वो आदेश दे देते हैं। वहां रहने वाले मुस्लिमों को वो मानना पड़ता है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर जैसे देशों में सड़क पर नमाज नहीं होती। हाइवे, सड़कों और बिल्डिंग्स के लिए मस्जिदों को शिफ्ट कर दिया जाता है। तजाकिस्तान जैसे देश में तो बुर्के और दाढ़ी पर बैन है। मगर जब बात भारत की आती है तो सारी परेशानियां भी खड़ी हो जाती हैं। 

प्रमुख खबरें

मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे ने दी 12 सितंबर की चेतावनी, फडणवीस ने बातचीत की पेशकश की

Subhash Chandra Debt Case: 22 हजार करोड़ के दावों पर महज 6.5 करोड़ का सेटलमेंट, Banks अब NCLAT में करेंगे Legal Fight

नेपाल में बारिश से गंडक का बढ़ा जलस्तर, महराजगंज के तटीय गांवों में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

HDFC Bank CEO Shashidhar Jagdishan का बड़ा फैसला, 2026 में Retirement के साथ खत्म होगा शानदार कार्यकाल