कोच्चि में केडब्ल्यूए का पानी का टैंक ढहने से घरों में पानी भरा, वाहन बहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

कोच्चि के थम्मनम में केरल जल प्राधिकरण (केडब्ल्यूए) के फीडर टैंक का एक हिस्सा रविवार देर रात ढह जाने से कई घरों में पानी भर गया और कई वाहन बह गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक ‘चैंबर’ की दीवार ढह गई और बहता पानी पंप हाउस की दीवार को तोड़कर आस-पास के लगभग 10 घरों में घुस गया। एर्नाकुलम के विधायक टी जे विनोद ने बताया कि इलाके में खड़ी कई गाड़ियां बह गईं। उन्होंने कहा, ‘‘घरों के भूतल पर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। पानी पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में भी घुस गया जिससे दवाइयां और उपकरण नष्ट हो गए।’’

विनोद ने बताया कि यह टैंक 50 साल से भी पहले बना था। उन्होंने कहा, ‘‘यह फीडर टैंक कोच्चि शहर और त्रिपुनिथुरा इलाकों में पानी की आपूर्ति में मदद करता है। क्षतिग्रस्त चैंबर में कोच्चि शहर के लिए पानी जमा होता था।’’

निवासियों ने बताया कि उन्हें पानी की टंकी ढहने का तब पता चला जब उनके घर में पानी घुस आया। एक निवासी ने बताया कि तेजी से पानी आने से तीन घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। त्रिकक्करा की विधायक उमा थॉमस ने इलाके का दौरा किया।

उन्होंने केडब्ल्यूए से संपत्ति के नुकसान से प्रभावित निवासियों को तत्काल मुआवजा देने का आग्रह किया। केडब्ल्यूए अधिकारियों ने कहा कि कोच्चि और आसपास के इलाकों में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन