Koffee With Karan 8 । Varun Dhawan ने लड़कियों को बेची थी Shah Rukh Khan की तस्वीरें, Sidharth Malhotra ने भी नहीं छोड़ा था मौका

By एकता | Nov 20, 2023

कॉफी विद करण सीजन 8 के 5वें एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के मुख्य कलाकार वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। शो का पांचवा एपिसोड इस गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा, जिसमें होस्ट-फिल्म निर्माता करण जौहर अपने मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। जैसा कि प्रोमो में देखा जा सकता है सिद्धार्थ और वरुण मिलकर करण के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं। दर्शक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद दोनों अभिनेताओं का ब्रोमांस देखने के लिए बेताब हैं।

करण से मुलाकात के बाद काउच पर बैठते ही वरुण धवन ने करण से कहा, 'बस सुनिश्चित करें कि हमारे रिश्ते बरकरार रहें।' सिर्फ इतना ही नहीं वरुण ने शो के होस्ट को घर तोड़ने वाले का टैग भी दिया। अभिनेता की इस बात को करण ने हंसकर टाल दिया। बता दें, शो के इस सीजन के पहले एपिसोड में दीपिका-रणवीर आए थे। उन्होंने शो पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी बाते की थी, जिसके बाद अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर गंदे तरीके से ट्रोल किया गया और करण के इस शो को घर तोड़ने वाले का टैग दिया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसे भी पढ़ें: Happy Birthday Sushmita Sen । जब मिस इंडिया प्रतियोगिता में अभिनेत्री के स्विमसूट पहनने से खुश नहीं थे उनके पिता

करण ने वरुण और सिद्धार्थ से उनके सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के दिनों पर बात की। जानकारी के लिए बता दें, एक्टर्स बनने से पहले दोनों अभिनेताओं ने करण के साथ फिल्म 'माई नेम इज खान' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। इसी दौरान का एक किस्सा याद करते हुए करण ने कहा, 'अमेरिका के लॉस एंजिल्स में माई नेम इज़ खान (2010) की शूटिंग कर रहे थे और वरुण 'लड़कियों के साथ तस्वीरें' ले रहे थे।' इस बात पर वरुण ने सिद्धार्थ की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसने भी तस्वीरें ली थी। फिर सिद्धार्थ ने जवाब दिया कि ये (वरुण) लड़कियों को शाहरुख खान की तस्वीरें बेच रहा था।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal murder | मंगेतर ने रची थी खौफनाक साजिश! बाली ट्रिप पर चोरी हुए पासपोर्ट से जुड़ी थी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के कत्ल की कड़ियां

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan के प्रति प्रेम का इजहार करना JD Vance को पड़ा भारी, पत्नी Usha Vance भी सुर्खियों में आईं

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत