World Cup में Kylian Mbappe का तूफान, Klose के महारिकॉर्ड की बराबरी कर Messi को दे रहे टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2026

फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ईराक के खिलाफ दो गोल करके कुल 16 गोलों के साथ विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के बाद दूसरे स्थान पर आ गए। तीसरा विश्व कप खेल रहे 27 वर्ष के एमबाप्पे ने ईराक के खिलाफ 14वें मिनट में पहला गोल किया। यह उनके कैरियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। बारिश के कारण दो घंटे के विलंब के बाद खेल बहाल होने पर उन्होंने 54वें मिनट में एक और गोल करके जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के 16 गोल की बराबरी कर ली।

उनके अब 59 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं जो फ्रांस के लिये सर्वाधिक हैं। इस विश्व कप में अब तक वह चार गोल कर चुके हैं जबकि 2022 में आठ और 2018 में चार गोल किये थे। उन्हें 2022 में सर्वाधिक गोल के लिये गोल्डन बूट भी मिला था।

प्रमुख खबरें

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

Kerala: Congress MLA सेबेस्टियन एम.जे. ने पूर्व विधायक से कराया पुल का उद्घाटन