By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 19, 2026
आज देशभर में राधाष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन राधा रानी का प्राकट्य दिवस के रुप में मनाते हैं। राधाष्टमी के दिन सुहागिन महिलाएं और लड़कियां पूरा श्रृंगार करके राधा जी की पूजा-अर्चना करती हैं। कुछ महिलाएं इस खास मौके पर हाथों में आलता (महावर) भी लगाती हैं। यदि आप भी इस राधाष्टमी पर अपने हाथों को आलता मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए हैं।
हाथों में बने आलता मेहंदी डिजाइंस आपके एथनिक लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं। तो चलिए आपको 4 झटपट लगने वाले डिजाइंस सबसे बेस्ट है।
पारंपरिक गोल बिंदु और बॉर्डर आलता डिजाइन
राधाष्टमी के मौके पर आप कम समय में इस तरह के गोल बिंदु और बॉर्डर वाला आलता डिजाइन हाथों पर बना सकती हैं। इसे आप हथेली के आगे और पीछे दोनों तरफ डिजाइन बना सकती हैं। सबसे पहले हथेली के बीच में एक बड़ा गोल सर्कल होता है, जिसके आसपास छोटी-छोटी बिंदियां लगाई जाती हैं और उंगलियों के पैरों के गहरे लाल रंग से भरा रहता है। इसके साथ ही आप हाथों में चूड़ियां पहनकर एकदम फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
कमल और मोर पंख आलता पैटर्न
अगर आप एकदम शानदार डिजाइन चाहते हैं, तो आप मोर पंख और कमल का फूल श्री कृष्ण और राधारानी को सबसे प्रिय है। इस राधाष्टमी पर आप कमल और मोर पंख वाला यह आलता डिजाइन बना सकती हैं। इसे आप खुद भी आसानी से बना सकती हैं। इस डिजाइन को आप खुद बना सकती हैं या फिर किसी मेहंदी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।
पत्ती पैटर्न आलता मेहंदी डिजाइन
फेस्टिव लुक को शानदार बनाने के लिए आप हाथों में पत्ती वाला यह खूबसूरत डिजाइन चूज कर सकती हैं। इस डिजाइन को आप गहरे लाल रंग के आलता से बनाएगी, तो दूर से ही काफी उभर कर नजर आएगा। आप आलता से पत्ती के आकार का डिजाइन हथेली के बीच में बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए आप किसी बारीक सीक या बड़ की मदद से बना सकते हैं। वैसे यह डिजाइन 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।
सनफ्लावर पैटर्न आलता मेहंदी
अगर आप यंग गर्ल्स और नई-नवेली दुल्हनों के लिए सनफ्लावर पैटर्न वाला यह आलता मेहंदी डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। इसे हथेली के बीचों-बीच सुंदर फूल बना लें और यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके अतिरिक्त आप मीनाकारी वर्क वाली अंगूठी पहन सकती हैं। जिससे आपका फेस्टिव लुक और भी शानदार हो जाएगा।