नकली दवाओं की जांच के लिए बंगाल में स्थापित होगी प्रयोगशाला: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

कोलकाता|  केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में वितरण के लिए बांग्लादेशी दवाएं भेजने पर उपजे विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने नकली दवाओं की जांच के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है।

बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार को नकली दवाओं की जांच करनी चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में कहा, “बाजार में नकली दवाओं की आमद बढ़ रही है। इसकी जांच करना दिल्ली (केंद्र सरकार) का कर्तव्य है, लेकिन वे अपना काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैंने दवाओं की एक प्रयोगशाला और नकली दवाओं की जांच के लिए दो योजनाओं पर काम करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा