Labor Code बदलावकारी कदम, लाखों श्रमिकों को मिलेंगे दूरगामी फायदे: Swiggy

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

स्विगी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि चार श्रम संहिताओं का लागू होना एक बदलावकारी कदम है, जिससे लाखों श्रमिकों को दूरगामी फायदे मिलेंगे। स्विगी ने एक आधुनिक और समावेशी सामाजिक सुरक्षा तंत्र बनाने के सरकार के नजरिये का समर्थन किया।

ये संहिताएं - वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता 2020 हैं।नयी संहिताओं में पहली बार ‘गिग कार्य’, ‘मंच कार्य’ और ‘एग्रीगेटर’ की परिभाषाएं दी गई हैं।

नियमों के अनुसार एग्रीगेटर कंपनियों को अपने सालाना कारोबार का 1-2 प्रतिशत (अधिकतम पांच प्रतिशत तक की सीमा के साथ) गिग और मंच श्रमिकों को दिए जाने वाले भुगतान के आधार पर सामाजिक सुरक्षा कोष में जमा करना होगा।

स्विगी ने कहा, यह सुधार भारत के कल्याण और नियामकीय प्रारूप में एक बड़ा बदलाव है। यह एक ऐसा सामाजिक सुरक्षा ढांचा बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, जो सबको साथ लेकर चलने वाला है।

यह औपचारिक नौकरी, असंगठित क्षेत्र और तेजी से बढ़ती मंच अर्थव्यवस्था तक फैला हुआ है। कंपनी ने कहा, हम इस पल की अहमियत और इन सुधारों से लाखों श्रमिकों को होने वाले बड़े फायदों को समझते हैं।

कंपनी ने आगे कहा कि ये पहल कंपनी के इस विश्वास को दिखाती है कि मंच अर्थव्यवस्था को जिम्मेदारी से, इंसानियत के साथ और लंबे समय तक समाज की भलाई के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

प्रमुख खबरें

पुस्तक Apnapan का विमोचन: Shivraj Singh Chouhan ने PM Modi के Visionary Leadership को किया सलाम

Debasish Samantaray ने BJD को छोड़ तुरंत थामा BJP का दामन, Odisha की राजनीति में हलचल

Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं, कॉकटेल विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई

बॉलीवुड में फिर कदम रखेंगी दामिनी फेम Meenakshi Seshadri, 62 की उम्र में फिल्मों और ओटीटी के लिए तलाश रहीं प्रभावशाली भूमिकाएं