भुवनेश्वर स्थित एम्स के प्रयोगशाला सहायक की गोली मार कर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2025

भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर के एक प्रयोगशाला सहायक की सोमवार सुबह अस्पताल जाते समयअज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुधांशु खुंटिया के रूप में हुई है। वह आउटसोर्सिंग के माध्यम से एम्स में प्रयोगशाला सहायक के तौर पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, खुंटिया अपने मोटरसाइकल पर एम्स भुवनेश्वर जा रहा था। सुबह आठ बजे के आसपास कुछ बदमाशों ने उसका पीछा किया और रणसिंहपुर के पास उस पर गोली चला दी।

स्थानीय लोगों ने उसे एम्स में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर खंडगिरि पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने संदेह जताया है कि खुंटिया की मौत का कारण पुरानी रंजिश के सकती है। भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह ने बताया कि खुंटिया के परिवार ने उसके चाचा के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और दोनों परिवारों के बीच झड़प में चाचा के परिवार के सदस्य भी घायल हो गए।

उन्होंने कहा, हमारी टीम मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, चंद्रशेखरपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माण स्थल के पास एक निर्माण मजदूर का शव पड़ा मिला। सिंह ने कहा, जांच जारी है। अगर यह हत्या का मामला पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री