लद्दाख हिंसा भाजपा की वादाखिलाफी का नतीजा : अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वादाखिलाफी का नतीजा बताया है।

सपा प्रमुख ने यहां प्रेसवार्ता में लद्दाख में प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा का कार्यालय फूंक दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा,‘‘हम लोग हिंसा के पक्षधर नहीं हैं। भाजपा के लोगों को भी हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेह-लद्दाख के नेता, वहां के काउंसिल के लोग और जनप्रतिनिधियों को भाजपा के लोगों ने आश्वासन दिया था कि उन्हें राज्य का दर्जा और शक्तियां वापस दी जाएगीं। याद रखिए मुनाफा कमाना ही भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि नेताजी (सपा संस्थापक मुलायम सिंह) और समाजवादी लोग कहते थे कि वादाखिलाफी भी भ्रष्टाचार है। भाजपा ने वही किया, उसी का परिणाम है कि उन्हीं का कार्यालय जला दिया गया।’’

यादव ने कहा, ‘‘तमाम वीडियो और भाषण हैं जहां पर भाजपा ने लेह लद्दाख के लोगों को आश्वासन दिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि वह एक संवेदनशील सीमावर्ती प्रदेश है। वहां के लोगों की जो भी मांगें हैं, उन्हें सरकार को मान लेनी चाहिए। वहां कभी चीन को लोग घुस गए थे। हमारी फौज के लोगों को किस तरह से अपमानित होना पड़ा था, इसलिए सीमावर्ती प्रदेश की सीमाओं को और सुरक्षित करने के लिए सरकार को वहां के लोगों की बात माननी चाहिए और ज्यादा बजट देकर वहां पर खुशहाली लानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?