लड्डू ने ली टीचर की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

By सुयश भट्ट | Oct 21, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में जहरीला लड्‌डू खाने से एक टीचर की मौत की खबर सामने आई है। मामला कोलार इलाके की राजहर्ष कॉलोनी का है। परिजन ने चूहा मारने के लिए किचन में जहर मिला हुआ लड्‌डू रखा था, जिसे टीचर  ने धोखे से खा लिया था।

इसे भी पढ़ें:EOW की बड़ी कार्यवाही, CEO के 4 ठिकानों पर मारा छापा 

जानकारी के मुताबिक राजहर्ष कॉलोनी में रहने वाले जीएम तोमर प्राइवेट स्कूल में टीचर थे। घर में कोचिंग क्लासेस भी लेते थे। पत्नी राजेश्वरी भी टीचर हैं। 18 अक्टूबर की दोपहर उन्होंने किचन में रखा लड्डू खा लिया। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जे पी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था। 

जे पी अस्तपाल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमीदिया में उपचार के बाद परिजन उन्हें रात में घर ले आए। जिसके बाद 19 को उनकी फिर से तबियत बिगड़ गई। इस पर परिजन फिर से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। और बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:भिंड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज, पायलट के पैराशूट से कूदने का वीडियाे हुआ वायरल 

बेटे वरुण सिंह ने पुलिस को बताया कि घर में चूहे बहुत हैं। उनको मारने के लिए लड्‌डू में जहर मिलाकर किचन में रखा गया था। पिता को जहर की जानकारी थी। उन्होंने धोखे से लड्‌डू खा लिया। वरुण ने यह नहीं बताया कि किचन में लड्‌डू किसने रखा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi

Glowing Skin: ढीली स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं Rice Flour और Aloe Vera Face Pack, चांद सा खिल उठेगा चेहरा

भारत के खिलाफ Hagley Oval में बेहतर उछाल की उम्मीद, Daryl Mitchell ने पिच को लेकर कही बात