Madhya Pradesh में ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरू की जाएगी : चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

भोपाल, 29 जनवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत सभी वर्गों की गरीब महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने यह ऐलान शनिवार रात को नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा नदी के पवित्र तट पर नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में किया। शिवराज ने कहा, ‘‘लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरू की जाएगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहनों को प्रति माह 1,000 रुपये यानी हर साल 12,000 रुपये मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत मिलता रहेगा।”

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: सहायक जेलर के घर पर लोकायुक्त का छापा, आय के ज्ञात स्रोतों से 100 गुना अधिक संपत्ति मिली

उन्होंने नर्मदा घाट पर नर्मदा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री ने गौरव दिवस पर जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। शिवराज ने कहा, “नर्मदापुरम के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां आधुनिक बस स्टैंड भी बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant