'लगान' में Elizabeth Russell का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Rachel Shelley की 22 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी

By रेनू तिवारी | Jul 07, 2023

आमिर खान की फिल्म लगान में एलिजाबेथ रसेल की भूमिका निभाने वाली रेचेल शेली 22 साल बाद वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शेली ने प्रतिष्ठित फिल्म में एलिजाबेथ की भूमिका निभाई। फिल्म लगान में  रेचेल शेली ऐसा किरदार निभाया था जो ग्रामीणों को क्रिकेट के नियम सिखाती है। आखिर में उन्हें अमिर खान (भुवन ) से प्यार हो जाता है।

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, सुदीप शर्मा ने कोहर्रा की कास्टिंग के बारे में बात की क्योंकि इसमें नए चेहरे, स्थानीय प्रतिभाएं और ब्रिटिश अभिनेता राचेल शेली शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Dharmendra ने किया खुलासा, Guddi के सेट पर उन्हें देखते ही सोफे के पीछे छिप जाती थीं Jaya Bachchan

सुदीप शर्मा ने कहा कि राचेल की कास्टिंग थोड़ी व्यावहारिकता से हुई। मुझे पता था कि मैं इस भूमिका के लिए यूके से एक अभिनेता चाहता था और मैं 'मुंबई में काम करने वाले श्वेत अभिनेता' को सिर्फ इसलिए काम पर नहीं रखना चाहता था क्योंकि इससे चीजें आसान हो जाती हैं। फिल्म निर्माता ने आगे खुलासा किया कि स्टार कास्ट कोरोनोवायरस महामारी की तीसरी लहर के दौरान कोहर्रा की शूटिंग कर रही थी। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज की शूटिंग करना मुश्किल है क्योंकि निर्माताओं के पास फिल्मों की तरह उतना बजट नहीं होता है जिसमें एक पेशेवर श्वेत अभिनेता को लिया जा सके। रेचेल शेली के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भारत में अपने काम के अलावा, उन्होंने पश्चिम में भी बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर निकिता ग्रोवर के बारे में भी बात की, जिन्हें पाताल लोक के लिए सही अभिनेता भी मिले।

शर्मा ने कहा कि ग्रोवर ने पाताल लोक की कास्टिंग की और इसमें अभिनय भी किया और वह कोहर्रा में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी।

प्रमुख खबरें

Kandla Port पर भारत का दबदबा, DPA ने बनाया World Class लोडिंग का नया National Record

राय अलग पर Congress एक है, कलह की खबरों के बीच Channi और Randhawa गुट की अहम मीटिंग

Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- हमलों के बाद अब Deal के लिए बुरी तरह बेताब है ईरान

The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो