By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2017
पेटालिंग जया। अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा ने मेबैंक मलेशियाई गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद भारतीय चुनौती कायम रखी है। लाहिड़ी शीर्ष पर काबिज डैनी विलेट से छह शाट पीछे हैं जबकि शुभंकर उनसे सात शाट पीछे हैं। आखिरी दौर में वे साथ उतरेंगे।