केंद्रीय मंत्री के बेटे को मिली जमानत तो बोले राजभर, लखीमपुर के किसानों को नहीं मिला न्याय

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2022

लखनऊ। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे अशीष मिश्रा को मिली जमानत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आशीष मिश्रा को सिर्फ इसलिए जमानत दी गई क्योंकि वह एक मंत्री के बेटे हैं। भाजपा को यह पता है कि वो चुनाव हार रहे हैं। वो जमानत हासिल करके ब्राह्मण वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और समुदाय को यह संदेश देने चाहते हैं कि यह जमानत उनके प्रयासों का परिणाम है। 

इसे भी पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर से नहीं हो रहा भाजपा का मोह भंग, अब भी पाले में लाने की कोशिशें जारी 

आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जमानत दे दी। इस घटना में 4 किसानों सहित 8 लोगों की मौत हुई थी। अदालत की लखनऊ पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई पूरी करने के बाद आशीष मिश्रा की याचिका पर 18 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। आशीष मिश्रा की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए एक वाहन के चालक को उकसाया था।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में