लखीमपुर कांड: आशीष मिश्रा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बेल, 1 हफ्ते में सरेंडर करने को कहा

By अंकित सिंह | Apr 18, 2022

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर आशीष मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही 1 हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का भी निर्देश दिया है। आपको बता दें कि आशीष मिश्रा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं। किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ी थी, उसी मामले में आशीष मिश्रा का भी नाम सामने आया था। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखीमपुर खीरी कांड मामले में आशीष मिश्रा को जमानत दे दी थी। अब उसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अपनी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीड़ित पक्ष का ध्यान नहीं रखा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को वापस भेजा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका