पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए लाखों श्रद्धालु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2025

ओडिशा के पुरी में नौ दिन तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा शनिवार को उस वक्त संपन्न हो गई जब भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ 12वीं सदी के मंदिर में लौट आए। इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए।

वापसी रथ यात्रा को स्थानीय रूप से ‘बहुड़ा’ यात्रा कहा जाता है, जो भगवान जगन्नाथ और उनके दो भाई-बहनों की नौ दिन की वार्षिक यात्रा के समापन का प्रतीक है। ‘बहुड़ा’ यात्रा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्वयं इस यात्रा की सभी गतिविधियों की निगरानी की, जबकि सभी शीर्ष पुलिस और नागरिक प्रशासन प्रमुख यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद थे कि कोई अप्रिय घटना न हो पाए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें