Trinamool Congress की रैली से पहले Kolkata में लाखों जुटे लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2024

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोग रविवार को कोलकाता में होने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की महारैली में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठे हुए। यह रैली लोकसभा चुनावों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद पार्टी का पहला शक्ति प्रदर्शन होगा। तृणमूल समर्थक दूरदराज के जिलों से दो दिन पहले से ही कोलकाता पहुंचने लगे थे और शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए शिविरों में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की रूपरेखा के बारे में जानकारी देंगी।

इसे भी पढ़ें: सभी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए..... Yogi Government के आदेश की निंदा करने वालों पर Baba Ramdev का कटाक्ष

यह रैली हर साल 21 जुलाई को कोलकाता के ‘एस्प्लेनेड’ में उन 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में आयोजित की जाती है, जो 1993 में राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे। राज्य में कांग्रेस की युवा इकाई की तत्कालीन प्रमुख ममता इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थीं।

प्रमुख खबरें

Womens Chess Candidates: भारत की बेटी वैशाली का जलवा, टॉप पर रहकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप की ओर बढ़ाया कदम

Israel को मिटाने की धमकी देकर बुरे फंसे Khawaja Asif, नेतन्याहू ने लगाई लताड़, तो चुपचाप हटा लिया विवादित बयान!

Glasgow Commonwealth Games: भारत की 3x3 Wheelchair Basketball महिला टीम ने किया क्वालीफाई, पुरुष टीम चूकी

MP Government का बड़ा फेरबदल, Census से ठीक पहले 14 जिलों के कलेक्टर समेत 26 IAS अफसरों के तबादले