By अभिनय आकाश | May 28, 2025
इजरायल हमास युद्ध की वजह से गाजा के भीतर लाखों फिलिस्तीनी दाने दाने को मोहताज हो गए हैं। 18 मार्च 2025 को जब इजरायल और हमास के बीच सीजफायर टूटा तो इजरायल ने गाजा का राशन पानी से लेकर सबकुछ बंद कर दिया। नेत्याहू के इस एक्शन की वजह से गाजा के भीतर लाखों बच्चे भुखमरी के कगार पर आ गए। गाजा के भीतर फिलिस्तीनी भूख प्यास से तड़प रहे हैं। इजरायल ने करीब 11 हफ्तों से गाजा के भीतर खाने पीने की चीजों पर बैन लगा दिया था। लेकिन अब एक बार फिर अमेरिका द्वारा समर्थिक मानवीय सहायता के तहत गाजा के भीतर खाने पीने की चीजें भेजी गई हैं। जैसे ही गाजा के भीतर राफाह में ये मदद पहुंची। लाखों लोगों की भीड़ खाने पीने के पैकेट लेने के लिए उमड़ पड़ी।
इजरायल ने कहा कि उसके सैनिकों ने निकटवर्ती क्षेत्र में चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाईं। फलस्तीनी क्षेत्रों के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रमुख अजित सुनघे ने इससे पहले जिनेवा में पत्रकारों से कहा था कि 47 लोग घायल हुए हैं जिसमें अधिकतर गोलीबारी में घायल हुए हैं। एक अलग घटना में इजराइल ने कहा कि उसने यमन की राजधानी सना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को हवाई हमले किए। हाल के दिनों में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने देश को निशाना बनाकर कई मिसाइल दागे थे, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।