अब तक 2.25 लाख तीर्थयात्री कर चुके हैं अमरनाथ के दर्शन, 30 जून से शुरू हुई थी यात्रा

By अंकित सिंह | Jul 25, 2022

जम्मू-कश्मीर में इस साल एक बार फिर से अमरनाथ यात्रा को दो साल के बाद शुरू किया गया था। यह 30 जून से शुरू हुई थी। अब तक अब तक 2.25 लाख से अधिक यात्री इस पवित्र गुफा में बने हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। ताजा खबर के मुताबिक आज ही जम्मू स्थित आधार शिविर से 3,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 25वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। 125 वाहनों के काफिले में कुल 3,862 तीर्थयात्री केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा को लेकर महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- घर में घुसकर मारेंगे जैसा सलूक करने वालों का करना होगा मुकाबला

यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान अभी तक 36 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी। दूसरी ओर थल सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और सैनिकों को संघर्ष में सीखे गये सबक याद रखने की सलाह दी। उत्तरी कमान के रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की। 

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत