धनतेरस पर इन उपायों से लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, आप होंगे समृद्ध

By प्रज्ञा पाण्डेय | Nov 01, 2021

धनतेरस से दीपों के पर्व दीवाली की शुरूआत मानी जाती है, इस दिन खरीददारी का खास महत्व है। धनतेरस के दिन घर में लायी गयी चीजों से घर में सुख-समृद्धि होती है।

इसे भी पढ़ें: 19 साल बाद त्रिपुष्कर योग में मनाई जायेगी धनतेरस, राशि के अनुसार करें खरीदारी

धनतेरस से गोत्रिरात्र व्रत की होती है शुरूआज

धनतेरस से ही तीन दिन तक चलने वाला गोत्रिरात्र व्रत भी शुरू होता है। धनतेरस के दिन खरीददारी का अति विशिष्ट महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीज दिनों-दिन वृद्धि करती हैं। इसलिए लोग सोना, चांदी, कपड़े, बर्तन आदि चीजों की खरीददारी भी करते हैं। 

पंचदेवों को पूजने की है परम्परा

धनतेरस के दिन न केवल भगवान धनवंतरि की बल्कि उनके साथ देवी मां लक्ष्मी, कुबेर, यम और भगवान गणेशजी की पूजा भी की जाती है। इनकी पूजा से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और भक्त के घर में वास करती है।  

दीपदान करना, होगा लाभदायी

कहा जाता है कि धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जिस घर में दीपदान किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है। इसलिए धनतेरस के दिन दीपदान अवश्य करें। 

धनिया खरीदना होता है शुभ 

वैसे तो धनतेरस के दिन सोना खरीदने की परम्परा है। परन्तु यह संभव हो तो पीतल का बर्तन, पीली कौड़ियां और धनिया खरीद सकते हैं। कहा जाता है कि इस दिन धनिया खरीदना बहुत ही शुभ होता है।

धनतेरस के दिन दान का है खास महत्व

धनतेरस के दिन खरीददारी के अलावा चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि चीजों का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं को दान करने से धन की कमी नहीं होती है और जमा पूंजी बढ़ती जाती है। साथ ही धन अर्जित करने में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

बहीखातों को करें नया

धनतेरस के दिन बहीखाते और लेखा-जोखा की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन से संकल्प के साथ नए कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए जिसमें सफलता प्राप्त हो।

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर सोना-चाँदी नहीं बल्कि कम पैसों में खरीदें ये चीज़ें, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस की शाम दीया जलाना, होगा लाभकारी

धनतेरस की शाम को घर में एक दीया जलाएं और उसके पास में एक कौड़ी को रख दें इसके बाद कौड़ी को अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय से घर पर पैसों की कभी कमी नहीं रहेगी।

चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की करें पूजा

धनतेरस पर चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा करने से जीवन में सफलता मिलती है। इस उपाय को करने से राह में आ रहीं आर्थिक बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

धनतेरस के दिन किन्नरों का लें आशीर्वाद

धनतेरस के दिन को शुभ बनाने के लिए आप किसी किन्नर के हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपको जिंदगी में बहुत सफलता मिलेगी। कहा जाता है कि इस दिन यह उपाय करने से आपके पास जीवन में कभी धन की कभी नहीं होगी।

श्रीयंत्र की पूजा करना होगा फलदायी

धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने से जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है। श्रीयंत्र की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और वैभव का आगमन होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

- प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

हज यात्रियों की जेब पर मिसाइल अटैक! ईरान युद्ध के कारण बढ़ा किराया, हवाई किराए में 10 हजार की बढ़ोतरी पर विवाद

Gujarat Foundation Day 2026: क्यों खास है 1 May की तारीख, कैसे एक आंदोलन ने देश को दिया गुजरात राज्य

Maharashtra Foundation Day 2026: जब Mumbai को लेकर हुआ था बड़ा संघर्ष, जानिए संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन की अनसुनी कहानी

Apple की रिकॉर्ड कमाई में India का जलवा, CEO Tim Cook बोले- यहां है डबल डिजिट ग्रोथ