CWG 2022: पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने किया कमाल, बैडमिंटन में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

By अंकित सिंह | Aug 08, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। 20 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी में मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। अपने आप में लक्ष्य सेन ने भारत के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। लक्ष्य सेन के इस गोल्ड के साथ ही यह भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। भारत फिलहाल पदकों की तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। भारत के लिए यह 57वां मेडल है। 

फिलहाल पदकों में मामले में भारत चौथे नंपर पर है। भारत की ओर से टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, , दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन ने गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने सोमवार को यहां फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर