Lakshya Sen BWF World Championships में बेहतर प्रदर्शन को तैयार, कहा एक मैच पर ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है जिसमें वह प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उप विजेता रहे थे लेकिन इसके बावजूद विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज यह खिलाड़ी सोमवार से शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में आगे तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता सेन पुरुष एकल वर्ग में भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में शामिल हैं। 17 साल बाद भारत में लौट रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

इसके बाद जिन विश्व चैंपियनशिप में मैंने हिस्सा लिया, उनमें कुछ अच्छी रहीं और कुछ उतनी अच्छी नहीं रहीं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बार यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। फिलहाल हर मुकाबला कठिन है, इसलिए मुझे एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देना होगा।

मेरा लक्ष्य टूर्नामेंट में जितना संभव हो उतनी दूर तक जाना है। ’’ विश्व चैंपियनशिप 2009 के बाद पहली बार भारत में आयोजित हो रही है और इसे लेकर सेन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों को यहां घरेलू दर्शकों का बड़ा फायदा मिलेगा।

हममें से कई खिलाड़ी काफी समय से यहां अभ्यास भी कर रहे हैं। भारत में, विशेषकर दिल्ली में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना मेरे लिए बेहद खास है। ’’ सेन ने कहा, ‘‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं, टूर्नामेंट का आनंद लेना चाहता हूं और घरेलू दर्शकों के सामने खेलना अपने आप में शानदार अहसास है।

मैं इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित हूं। ’’ सेन ने आयोजन स्थल पर बेहतर की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता शुरू होने के बाद कोर्ट की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना बेहद जरूरी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान हमने महसूस किया कि जब दर्शक स्टेडियम में आएंगे तो शटल का व्यवहार अलग होगा।

इसलिए हमें उसी के अनुसार खुद को ढालना होगा। कुल मिलाकर बाकी परिस्थितियां काफी अच्छी हैं। दूसरे दौर के बाद हमें कोर्ट की स्थिति का और बेहतर अंदाजा हो जाएगा।

’’ नयी दिल्ली में आयोजित यह विश्व चैंपियनशिप इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी साल हुए इंडिया ओपन के दौरान वायु गुणवत्ता, स्टेडियम की सफाई, पक्षियों की बीट और आवारा जानवरों जैसी समस्याओं ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ), भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) और अन्य एजेंसियों ने आयोजन स्थल और संचालन व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं ताकि विश्व चैंपियनशिप का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी का मानना है कि कोर्ट पर हवा (ड्रिफ्ट) के प्रभाव के अनुसार खुद को ढालना सफलता की कुंजी होगी।

रंकीरेड्डी ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों में हमने अभ्यास किया, लेकिन दोनों दिन परिस्थितियां अलग थीं। हर कोर्ट अलग महसूस हुआ। एक तरफ काफी ड्रिफ्ट थी जबकि दूसरी तरफ बिल्कुल नहीं थी।

लेकिन मेरा मानना है कि एक बार परिस्थितियां स्थिर हो जाएंगी तो सब सामान्य हो जाएगा। फिलहाल सब कुछ अच्छा है। ’’ उभरते भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था और उनके लिए यह विश्व चैंपियनशिप अब तक के करियर का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।

आयुष एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले केवल दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे, जहां उन्हें मौजूदा विश्व नंबर एक और विश्व चैंपियन शी युकी से हार का सामना करना पड़ा था। विश्व चैंपियनशिप के पहले ही दौर में उनका मुकाबला फिर से शी युकी से होगा। शेट्टी ने कहा, ‘‘मैं शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हूं।

यहां का माहौल शानदार है और व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। विश्व चैंपियनशिप हर खिलाड़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच भारत में खेलना इसे मेरे लिए और भी खास बना देता है। ’’ शेट्टी ने कहा कि इस बार आयोजन स्थल की सुविधाएं इंडिया ओपन की तुलना में काफी बेहतर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘छह महीने पहले यहां सुपर 750 टूर्नामेंट हुआ था और अब विश्व चैंपियनशिप हो रही है।

इस बार सुविधाएं वास्तव में शानदार हैं। काफी बड़ा सुधार हुआ है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोर्ट की परिस्थितियां और ड्रिफ्ट कुछ हद तक इंडिया ओपन जैसा ही हैं।

थोड़ी ड्रिफ्ट है और यह सभी खिलाड़ियों के लिए चुनौती होगी। हमें इसके अनुसार खुद को ढालना होगा। ’’ पहले दौर में विश्व नंबर एक शी युकी से होने वाले मुकाबले पर शेट्टी ने कहा, ‘‘यह कठिन मुकाबला होगा।

हम दोनों का पहला मैच है और मुझे लगता है कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा। मुझे कुछ चोटें थीं, लेकिन अब मैं पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास महसूस कर रहा हूं और पहली चुनौती के लिए तैयार हूं। मैं पिछली भिड़ंतों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता।

कल देखूंगा कि क्या करना है। शारीरिक और रणनीतिक रूप से मैं अब पहले से बेहतर स्थिति में हूं।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान