Lakshya Sen, Tanisha-Ashwini इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2023

भारत के लक्ष्य सेन का शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों के चैंपियन जॉनाथन क्रिस्टी के हाथों हार के साथ ही इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान समाप्त हो गया। विश्व में 12वें नंबर के खिलाड़ी सेन पहला सेट जीतने का फायदा नहीं उठ पाए और स्थानीय खिलाड़ी क्रिस्टी से 62 मिनट तक चले मैच में 21-15, 10-21, 13-21 से हार गए। क्रिस्टी की विश्व रैंकिंग तीन है।

बाद में दिन में, तनिषा क्रेस्टो और अश्विनी पोनप्पा की नयी महिला युगल जोड़ी क्वार्टर फाइनल में जापान की युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोटा से 13-21, 18-21 से हार गयी। उनकी हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। पुरुष एकल में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सेन का क्रिस्टी के खिलाफ इससे पहले रिकॉर्ड 1-0 था। उन्होंने अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 8-5 से आगे थे। उन्होंने इंटरवल तक अपनी बढ़त बनाए रखी।

इसके बाद क्रिस्टी ने लगातार तीन अंक बनाए और स्कोर 15 -15 से बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया। सेन हालांकि इसके बाद अपनी लय खो बैठे जबकि क्रिस्टी ने शानदार खेल दिखाया और जल्द ही 11-2 से बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद इंडोनेशिया के खिलाड़ी को दूसरा गेम जीतने के लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। क्रिस्टी ने तीसरे और निर्णायक गेम में भी अच्छी शुरुआत की।

उन्होंने शुरू में 5-1 से बढ़त बनायी। सेन ने लगातार चार अंक बनाए लेकिन इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए और इंटरवल तक 11-6 की अच्छी बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद उन्होंने लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम किया। सेन पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।

प्रमुख खबरें

Explained | क्या भारत बनेगा नया युद्ध क्षेत्र? Sri Lanka के पास अमेरिकी सबमरीन का साइलेंट अटैक! कोच्चि पहुंचा ईरानी जंगी जहाज़

BJP-RSS Coordination Meeting | कानपुर में Yogi Adityanath और RSS की महापंचायत, संगठन और सरकार के बीच तालमेल का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Nepal General Election 2026 | नेपाल में बालेन क्रांति! पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ, Gen Z की पसंद RSP ऐतिहासिक जीत की ओर

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री