Taliban पर मेहरबान हुआ लाल सुल्तान, मुहैया करा रहा मॉर्डन हथियार, जानें क्या है ड्रैगन का नया प्लान

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2023

पाकिस्तान के आतंकियों का पक्ष लेने वाला चीन खुद अब आतंकियों से डरा हुआ है।चीन ने आईएसआईएस खुरासान को खत्म करने के लिए तालिबान की ताकत  बढ़ाने का फैसला लिया है। तालिबान को चीन अब घातक हथियार दे रहा है ताकी वो आईएसआईएस खुरासान के आतंकियों का सफाया कर सरे। चीन को डर है कि आतंकियों की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में चाइनीज प्रोजेक्ट नाकाम हो सकते हैं। चीन ने तालिबान की सरकार को मजबूत बनाने के लिए हथियारों की सप्लाई शुरू की है। चीन का मकसद तालिबान को इतना ताकतवर बनाना है कि वो आईएसआईएस खुरासान को कुचल सके। 

इसे भी पढ़ें: क्या है Year Of The Water Rabbit? चीन के राशि चक्र के मुताबिक जानें इसका महत्व

अफगानिस्तान में इस वक्त तालिबान को चुनौती देने वाला संगठन केवल आईएसआईएस के है। जो हालिया दिनों में कई हमलों को अंजाम दे चुका है। चीन आतंक के इस नए गुट का खात्मा चाहता है। काबुल में आईएसआईएस के ने एक होटल पर हमला किया था। हमले में चीन के पांच नागरिक जख्मी हो गए थे। होटल का मालिक भी चीन का बिजनेसमैन है। इसी अटैक के बाद आईएसआईएस के चीन के टारगेट पर आ गया है। वैसे चीन के इस गुट पर पैनी निगाह की वजह और भी है। आईएसआईएस के उइगर विद्रोहियों को ट्रेनिंग दे रहा है। उइगर विद्रोही आईएसआईएस के में शामिल भी हो रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा