क्या है Year Of The Water Rabbit? चीन के राशि चक्र के मुताबिक जानें इसका महत्व

Rabbit
प्रतिरूप फोटो
Unsplash
एकता । Jan 22 2023 1:35PM

चीनी राशि चक्र में 12 जानवर हैं, जिनके नाम पर हर नए साल का नाम रखा जाता है। पिछला साल बाघ (टाइगर) का था और ये वाला खरगोश का है। खरगोश चीन के राशि चक्र में चौथे नंबर का जानवर है, जिसे दीर्घायु, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

चाइनीज नई ईयर की 22 जनवरी को बड़े धूमधाम के साथ शुरुआत हो गई है। यह साल ईयर ऑफ द वाटर रैबिट यानि खरगोश का वर्ष है, जो 22 जनवरी 2023 से लेकर 9 फरवरी 2024 तक चलेगा। दरअसल, चीन में राशियों के नाम 12 जानवरों के नाम पर रखे गए हैं। ये जानवर हैं चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, भेड़, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर। चीन में हर नया वर्ष इन्हीं 12 राशियों के एक जानवर के नाम से जाना जाता है, इसलिए 2023 खरगोश का साल है। माना जाता है कि जो व्यक्ति जिस साल में पैदा हुआ है, उसमें उस वर्ष के जानवर की क्वालिटी होती है। आपको ईयर ऑफ द वाटर रैबिट यानि खरगोश के वर्ष के बारे में सारी जरुरी जानकारी नीचे मिल जाएगी।

चीनी राशि चक्र में खरगोश
चीनी राशि चक्र में 12 जानवर हैं, जिनके नाम पर हर नए साल का नाम रखा जाता है। पिछला साल बाघ (टाइगर) का था और ये वाला खरगोश का है। खरगोश चीन के राशि चक्र में चौथे नंबर का जानवर है, जिसे दीर्घायु, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खरगोश वर्ष में पैदा होने वाले लोगों को 'खरगोश' कहा जाता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति जिस वर्ष में पैदा होता है, उसमें उस साल के जानवर के गुण पाए जाते हैं। इसलिए खरगोश वर्ष में पैदा होने वाले लोग सतर्क, मजाकिया, तेज दिमाग वाले होते हैं। इसके अलावा यह लोग बहुत प्रतिभाशाली और शांति की सहारना करने वाले भी माने जाते हैं।

खरगोश वर्ष में पैदा हुए लोगों के लिए भाग्यशाली चीजें
- खरगोश वर्ष में पैदा हुए लोगों के लिए 3, 4, 6 और इनमें शामिल नंबर लकी माने जाते हैं।
- खरगोश वर्ष में पैदा हुए लोगों के लिए लाल, गुलाबी, बैंगनी और नीला रंग शुभ होता है।
- खरगोश वर्ष के पैदा हुए लोगों के लिए केला लिली और चमेली का फूल लकी माना जाता है।

खरगोश वर्ष में पैदा हुए लोगों के लिए भाग्यहीन चीजें
- खरगोश वर्ष में पैदा हुए लोगों के लिए 1, 7 और 8 नंबर शुभ नहीं माने जाते हैं।
- खरगोश वर्ष में पैदा हुए लोगों के लिए गहरा भूरा, गहरा पीला और सफ़ेद रंग अच्छे नहीं होते हैं। 

 अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा 2023
2023 को आशा का वर्ष होने की भविष्यवाणी की गई है। इस साल बैल, बाघ और सांप चिन्ह वाली राशियां सबसे भाग्यशाली रहने वाली हैं। फिर कुत्ते, घोड़े, बकरियां और सूअर राशियों के लोगों के लिए यह साल मिला जुला रहने वाला है। चूहों की किस्मत इस साल खरगोश राशि के लोग न चाहते हुए भी प्रभावित करते नजर आने वाले हैं। अंत में, मुर्गों और बंदरों को इस साल कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़