बेटे की सलामती के लिए किया जाता है ललही छठ व्रत

By प्रज्ञा पाण्डेय | Aug 21, 2019

भादो महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को ललही छठ मनाया जाता है। ललही छठ को वैसे तो कई नाम है लेकिन पूर्वी उत्तर भारत में इसे ललही छठ कहा जाता है तो आइए हम आपको ललही छठ की महिमा के बारे में बताते हैं। 

ललही छठ को हरछठ और हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही ललही छठ के दिन कृष्ण जी के बड़े भाई बलराम जी की जयंती भी मनायी जाती है। इसलिए ललही छठ को बलराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: संतान के सुख के लिए रखा जाता है गणेश चौथ का व्रत

ललही छठ पर करें ऐसे पूजा

इस व्रत में पूजा करने का भी खास विधान है। ललही छठ में पूजा दिन में नहीं बल्कि शाम को होती है। शाम को महिलाओं को चाहिए कि केवल महुआ के दातुन से दांत साफ करें। उसके स्नान कर पूजा के लिए बैठें। पूजा करने के लिए एक खास तरह की मिट्टी जिसे हरछठ मिट्टी कहा जाता है, उसकी वेदी बनायी जाती है। हरछठ मिट्टी की वेदी में पलाश, कुश और झरबेरी की एक-एक झाड़ियां लेकर बांध दें। उसके बाद कच्चे जनेऊ का सूत उसमें बांधते हैं। जनेऊ चढ़ाने के बाद फल या प्रसाद चढ़ा कर कथा सुनी जाती है।  

ललही छठ है बहुत महत्व 

ललही छठ का उत्तर भारत के पूर्वी इलाके में बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस व्रत को करती हैं उनके पुत्र दीर्घायु होते हैं। साथ ही पुत्र रत्न की कामना से भी ललही छठ का व्रत किया जाता है। 

छठ से जुड़ी कथा 

आज कुछ सौ साल पहले एक गांव में एक ग्वालिन रहती थी। ग्वालिन दूध-दही बेचकर अपना गुजारा करती थी। एक बार वह गर्भवती हुई और उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। प्रसव पीड़ा के दौरान उसने सोचा कि पास के गांव में जाकर दूध-दही बेच आए जिससे कुछ आमदनी भी हो जाएगी और सामान खराब होने से भी बच जाएगा। इसलिए वह दूसरे गांव अपना सामान बेचने के लिए निकल गयी। 

इसे भी पढ़ें: कुंवारी कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए रखती हैं कजरी तीज का व्रत

दूसरे गांव वह पहुंच भी नहीं सकी थी बीच में उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई और वह एक पेड़ के नीचे जा बैठी। वहीं उसी पेड़ के नीचे उसने एक बालक को जन्म दिया। बालक को वहीं छोड़कर गांव में दूध-दही बेचने चली गयी। इधर बालक के पाएक किसान ही हल चला रहा था। उसके बैल भड़क गए और उन्होंने बालक को मार डाला। बालक की मौत से किसान बेहद दुखी हुआ लेकिन वह अपने हालत से लाचार था। तभी वह ग्वालिन भी आ पहुंची और अपने बालक की यह गति देखकर बहुत आहत हुई। उसने लगा कि उसके झूठ और पापों के कारण आज उसके बालक की इतनी दुर्गति हुई। इसलिए उसने प्रण किया कि आज के बाद वह कभी झूठ नहीं बोलेगी।

कुछ खास चीजें ही खाएं

ललही छठ का व्रत करने में कुछ खास नियमों का पालन करना आवश्यक है। ललही छठ के दिन ही बलराम जयंती भी मनायी जाती है इसलिए बलराम जी के अस्त्र हल से पैदा की गई किसी तरह के फल या सब्जी का सेवन नहीं करना होता है। इसलिए महिलाएं इस व्रत में पसही, तिन्नी का चावल या पचहर का चावल खा कर व्रत का पालन करती हैं। साथ ही गाय का दूध या दही का सेवन नहीं किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली स्त्रियां भैंस के दूध इस्तेमाल करती हैं।

प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला