'दिल और दिमाग से बीजेपी के हो चुके हैं ललन सिंह', तेजस्वी यादव के बयान पर अब केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 02, 2025

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ललन सिंह मानसिक और शारीरिक रूप से बीजेपी के हैं। वह दिल और दिमाग से बीजेपी के हैं। सीएम के चेहरे का केवल इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने अब पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जैसे लोगों के बयानों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। वे मवेशियों का चारा, बिहार के गरीबों का पैसा और नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन खाने में माहिर हैं। उन्हें इन सब पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कन्हैया कुमार के बाउंसरों ने कार्यकर्ताओं को पीटा! हंगामे के बाद बिहार में रोकी यात्रा, दिल्ली रवाना

अमित शाह को चुनौती

तेजस्वी ने कहा, ‘‘अमित शाह, लालू जी को छोड़ दें और मुझसे बात करें। मैं उनके साथ सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हूं, वह समय और स्थान तय करें।’’ तेजस्वी ने दावा किया कि उनके पिता लालू यादव के शासनकाल में बिहार को जो केंद्रीय सहायता मिली थी, वह मौजूदा सरकार की मदद से कहीं अधिक थी।तेजस्वी ने कहा, ‘‘शाह ने दावा किया था कि बिहार में माता सीता का मंदिर बनाया जाएगा जबकि उन्हें नहीं पता कि मंदिर पहले से ही बना हुआ है। जब मैं प्रदेश सरकार में शामिल था, तो इस मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धन स्वीकृत किया गया था।’’ 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar के डकैत से असुर गुरु बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार

लखनऊ में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ सिंह ने दिया अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश

स्वतंत्रता संग्राम का श्रेय किसी एक व्यक्ति या पार्टी को नहीं: योगी आदित्यनाथ

Skincare Tips: चेहरे के जिद्दी पिंपल्स से राहत दिलाएगा Neem and Clove का फेस पैक, जानें सही इस्तेमाल का तरीका