Nitish Kumar की NDA में वापसी की अटकलों पर बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह, भाजपा का काम भ्रम फैलाना

By अंकित सिंह | Sep 28, 2023

इन दोनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चर्चाओं का दौड़ लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार लगातार भाजपा से नजदीकी बनाने की कोशिश की कर रहे हैं। इसी को लेकर अलग-अलग दावे भी किया जा रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार ने इसे पहले ही खारिश कर दिया था। इन सब के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। ललन सिंह ने अपने बयान में कहा कि भाजपा का काम भ्रम फैलाना है। मीडिया में रोज चलता है कि नीतीश कुमार की भाजपा से नजदीकियां बढ़ रही है। भाजपा देखने के लायक भी पार्टी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा का अस्तित्व क्या है? भाजपा ने देश की जनता से जो वादा किया उसमें कौन सा वादा पूरा किया?

 

इसे भी पढ़ें: I.N.D.I.A. गठबंधन की बढ़ सकती है टेंशन, बिहार में लालू और नीतीश के बीच सीट बंटवारे पर नहीं बन पा रही बात!


दोनों ओर से इनकार

हालांकि दोनों आर से इससे इनकार किया जा रहा है। बिहार के राजनीतिक हालात को देखें तो 2024 के लिए भाजपा को नीतीश कुमार की बेहद जरूरत है। भाजपा और जदयू ने मिलकर 2019 का चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटों पर कब्जा किया था। लेकिन इस बार जदयू और भाजपा अलग-अलग है। नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होने के बाद विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए काम किया। उनके ही नेतृत्व में सबसे पहले सभी विपक्षी दल के प्रमुख नेता एक मंच पर आए थे। बाद में इंडिया गठबंधन बना। लेकिन दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जिस तरीके से कांग्रेस इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, वह नीतीश कुमार को बिल्कुल भी पसंद है नहीं आ रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar के बिना NDA अधूरा! अटकलों के बीच बोले पशुपति पारस- उनका स्वागत होगा


भाजपा का बयान

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार नाक भी रगड़ ले फिर भी भाजपा का दरवाज़ा उनके लिए बंद हो चुका है... वे अब एक राजनीतिक बोझ हो चुके हैं और जो बोझ बन चुका है उसको ढ़ोने का काम भाजपा क्यों करेगी। बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें (नीतीश कुमार को) कौन वापस ले जा रहा है? बिहार के लोग उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं और उनके साथ वालों का डूबना तय है।" वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि आपको पता है कि हमने विपक्षी गठबंधन को एकजुट किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कौन क्या बोलता है, वह मुझे पता नहीं। उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है, इससे हमें मतलब नहीं है, हम हर रोज की तरह काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील