ललन सिंह ने महागठबंधन को बताया लठबंधन, सीएम नीतीश को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर भी भड़के

By अंकित सिंह | Sep 03, 2021

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन लगातार पार्टी को लेकर सक्रिय है। इन सबके बीच वह लगातार जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि जल्द ही जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया जाएगा। इन सबके बीच लखीसराय पहुंचने पर मुंगेर से सांसद ललन सिंह ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत भी दी। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उसे लठबंधन की संज्ञा दी। तेजस्वी को घर और पार्टी के अंदर हो रहे हंगामा को संभालने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि पिता के उत्तराधिकारी पद के लिए दो भाइयों में घमासान मचा हुआ है। ऐसे लोगों से बिहार का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह लोग रोज ड्रामा करते हैं और अनाप-शनाप बयान देते हैं। पहले घर में लगी आग को बुझा लें।

इसे भी पढ़ें: तेजस एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूमने लगे नीतीश के माननीय, विरोध पर विधायक होने का दिखाया धौंस

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के हाथों की ‘‘कठपुतली’’ होने का आरोप लगाया था। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने खुद को पूरी तरह से आरएसएस-भाजपा के सांचे में ढाल लिया है। उन्होंने नीतीश पर आरोप लगाया, वह प्रधानमंत्री और भाजपा के हाथों के कठपुतली मुख्यमंत्री हैं। वह (नीतीश कुमार) पीएम मटेरियल बिल्कुल नहीं हो सकते। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू