लालू-नीतीश की सोनिया गांधी से मुलाकात, बीजेपी बोली- ऐसे दिन आ गए, दर-दर घूम रहे हैं

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 में वैसे तो अभी करीब-करीब डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त शेष है, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच अभी से ही गतिविधियां तेज हो गई है। जैसे-जैसे 2024 चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों के जुटान के लिए एक कॉमन मंच बनाने की कवायद भी रफ्तार पकड़ने लगी है। बीजेपी और कांग्रेस से अलग फतेहाबाद में तीसरे मोर्च के लिए आज मंच सज रहा है। वहीं पीएम मोदी के खिलाफ 2024 की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सोनियां गांधी से आज नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव मुलाकात करने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: शहबाज शरीफ के सुर में सुर मिला रहीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कश्मीर मसले पर होनी चाहिए बात

वहीं एनडीए गठबंधन छोड़ महागठंबधन के साथ बिहार में सरकार बनाने के बाद से नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की मुहिम पर  बीजेपी भी लगातार हमलावर है। नीतिश कुमार-सोनिया गांधी की मुलाकात पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दर-दर घूम रहे हैं, ऐसे उनके दिन आ गए हैं। शिवानंद (तिवारी) जी कह रहे हैं कि वे आश्रम बना लें। उनके लोग ही उनका अपमान कर रहे हैं। बिहार की जनता समझ गई है कि उन्होंने लोगों के साथ गलत किया है। 

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली