नीतीश कुमार के काम का श्रेय लूटने से बाज आएं लालू प्रसाद, अपनी उपलब्धि बताएं: Samrat Choudhary

By प्रेस विज्ञपति | Feb 04, 2025

पटना। उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करने में तेजी से लग गए हैं, जबकि राजद राजनीतिक रूप से दिवालिया होकर केवल मुख्यमंत्री के काम का श्रेय लूटने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष के पास न कोई मुद्दा  है, न विकास का कोई रोडमैप । 

इसे भी पढ़ें: 'जब सत्ता सेवा बन जाए, तो राष्ट्र निर्माण होता है', राहुल के आरोपो पर बोले PM, हम संविधान को जीते हैं

चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है और ढांचागत निर्माण, पर्यटन और हस्तशिल्प जैसे अनेक क्षेत्रों में लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2025 में चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य में अब तक 9 लाख 13 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। 2005 से 2020 तक कुल 7 लाख 50 हजार लोगों को नौकरी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने जो कहा वो शब्द कभी कहे ही नहीं, आर्मी चीफ की बात तो भड़क गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, वह कर रहे हैं। अब लालू प्रसाद के परिवार को जनता के सामने अपनी ऐसी उपलब्धि गिनानी चाहिए, जिससे उनके परिवार का नहीं, बिहार के गरीबों-युवाओं-महिलाओं का भला हुआ हो। उन्होंने कहा कि नौकरी देने का क्रेडिट नीतीश कुमार का है , जिसे लालू परिवार हड़पने की कोशिश न करे।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा