सात फेरों के बंधन में बंधे लालू के लाल, दिल्ली के फार्म हाउस में तेजस्वी ने की शादी

By अंकित सिंह | Dec 09, 2021

लालू यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव के सिर पर आज चेहरा सज गया। तेजस्वी यादव ने अपने बचपन के दोस्त रचेल से शादी कर ली। यह शादी मिसा भारती के फार्म हाउस साकेत में हुई। सोशल मीडिया पर तेजस्वी की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। शादी को बेहद ही गोपनीय रखा गया। पहले तेजस्वी और रचेल की इंगेजमेंट हुई। उसके बाद यह शादी हुई है। शादी में तेज प्रताप यादव भी पहुंचे हैं। एक फोटो में वह भी वर-वधू को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। रचेल क्रिश्चन है, लेकिन उनका नया नाम राजेश्वरी यादव बताया जा रहा है। यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। शादी में बेहद ही खास सगे संबंधी को ही बुलाया गए हैं। हालांकि, तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य इस शादी में शामिल नहीं हो सकी। हालांकि उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने भाई और उनकी दुल्हन को आशीर्वाद दिया है। अपने ट्वीट में रोहिणी ने लिखा कि हम नहीं है पास, फिर भी मेरा आशीर्वाद है दोनों के साथ। टूटू यानी कि तेजस्वी और रचेल दोनों को बधाई, तुम दोनों को जीवन में खुशियां मिले यही दुआ है। इसके साथी रोहिणी ने एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रीति रिवाज निभाते नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Shubman Gill के लिए Rohit Sharma और Virat Kohli बेहद अहम Gautam Gambhir ने की तारीफ

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक