'लालू का थोपड़ा साफ कर दिया है', बिहार-यूपी उपचुनाव ने नतीजों पर गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तंज

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के आने वाले नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदर्शन पर शनिवार को कहा कि यूपी में जनता ने लालू प्रसाद का सूपड़ा साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के नतीजों को स्वीकार करते हैं। तंज भरे लहजे में उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी में जनता ने लालू प्रसाद को सूपड़ा साफ कर दिया है। लालू का थोपा साफ कर दिया है। जब विपक्ष हारेगा तो कहेगा कि ईवीएम ग़लत है। 

इसे भी पढ़ें: Devendra Fadnavis को महाराष्ट्र का CM बनाने की मांग, सड़कों पर लगाए गए पोस्टर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन अपराह्न तीन बजे तक 288 विधानसभा सीट में 225 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग केआंकड़ों में यह जानकारी दी गई। चुनाव नतीजों की निश्चितता के बाद अब सबका ध्यान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर केंद्रित हो गया है जो अपनी पार्टी की शानदार जीत के सूत्रधार माने जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि राज्य के दूसरे ब्राह्मण मुख्यमंत्री तीसरी बार यह पद संभालेंगे मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi