लालू सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं, हम लोगों के लिए करते हैं : नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2024

सहरसा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दावा किया कि वह (यादव) केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार के लोगों के लिए काम करता है। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सहरसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कुमार ने दावा किया कि 2005 में उनके सत्ता में आने से पहले राज्य में कोई विकास नहीं हुआ था। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘कोई नौ बच्चा पैदा करता है?’’ कुमार ने दावा किया कि बिहार में राजद के कार्यकाल के दौरान लोग बाहर तक नहीं जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए, मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि 2005 से पहले उनके कार्यकाल में बिहार में कोई विकास कार्य नहीं किया गया था। लोग बाहर नहीं निकल सकते थे, सड़कें या शिक्षा नहीं थी। सांप्रदायिक झड़प आम बात थी।’’ 

कुमार ने कहा, ‘‘मेरे कार्यकाल के दौरान राज्य में मदर्सों को मान्यता दी गई थी। हमने अब तक राज्य में आठ हजार कब्रिस्तानों की चारदीवारी कराई। लगभग एक हजार से अधिक अन्य कब्रिस्तानों को भी चारदीवारी के लिए चिह्नित कर लिया गया है।’’ कुमार ने प्रसाद के बेटे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वह बेकार की बात करता है। यहां (बिहार में) सभी काम मेरे शासनकाल के दौरान किए गए। बिहार में नौकरी देने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। 2005 से पहले उनके माता-पिता की सरकार 15 साल तक चली। क्या उस समय कोई काम हुआ था।’’ मुख्यमंत्री ने मधेपुरा में राजग प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी किया। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Day । महाराष्ट्र आर्थिक महाशक्ति है, साइबर सुरक्षा लागू करने में भी अग्रणी : राज्यपाल रमेश बैस

कुमार के बयान पर टिप्पणी करते हुए राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार किए जा रहे इस तरह के व्यक्तिगत हमलों से पता चलता है कि राजग बिहार में सभी 40 सीट हार रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (नीतीश कुमार) हार से डरे हुए हैं। वह पिछले कई दिनों से अपनी सभी जनसभाओं में एक ही बयान दोहरा रहे हैं जिससे पता चलता है कि उनके पास कहने के लिए कुछ भी नया नहीं है।’’ चुनाव के तीसरे चरण के कार्यक्रम के तहत सहरसा और मधेपुरा सात मई को मतदान होगा। जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने सुपौल में दिलेश्वर कामत और मधेपुरा में दिनेश चंद्र यादव को मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!

Asian Para Games: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता स्वर्ण, स्वाति को मिला रजत

Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार

CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की बढ़ी मुश्किलें: तिहाड़ से रिहाई के तुरंत बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन