Maharashtra Day । महाराष्ट्र आर्थिक महाशक्ति है, साइबर सुरक्षा लागू करने में भी अग्रणी : राज्यपाल रमेश बैस

Governor of Maharashtra
प्रतिरूप फोटो
@maha_governor

राज्यपाल ने महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर मध्य मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ जब बात साइबर सुरक्षा लागू करने और व्यवसायों तथा व्यक्तियों को साइबर सेवाएं प्रदान करने की आती है तो महाराष्ट्र इसमें अग्रणी है।

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को कहा कि राज्य आर्थिक महाशक्ति है और इसने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने साथ ही कहा कि राज्य साइबर सुरक्षा के क्रियान्वयन में भी अग्रणी है। राज्यपाल ने महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर मध्य मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ जब बात साइबर सुरक्षा लागू करने और व्यवसायों तथा व्यक्तियों को साइबर सेवाएं प्रदान करने की आती है तो महाराष्ट्र इसमें अग्रणी है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

महाराष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत इसकी मेहनती, उद्यमशील और प्रगतिशील आबादी है। औद्योगिक विनिर्माण, वित्तीय एवं सेवा क्षेत्रों में भी यह एक अहम केन्द्र हैं। राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र की भौगोलिक स्थिति औद्योगिक विकास के लिहाज से अनुकूल है और राज्य घरेलू या विदेशी निवेश के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव पर बैस ने कहा, ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़