सीढ़ी चढ़ते हुए गिरे लालू यादव, कंधे की हड्डी टूटने के बाद हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2022

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक तरफ से अपनी बीमारी की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं अब गिरने की वजह से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। लालू अपना संतुलन खो बैठे और सीढ़ियों से गिर गए जिसके बाद  राजद नेता लालू प्रसाद यादव को रविवार को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके दाहिने कंधे में मामूली फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। पारस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आसिफ रहमान ने बताया कि राजद नेता सुबह साढ़े तीन बजे अस्पताल पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार ने बंगाल के उद्योगपतियों को निवेश का न्योता दिया

लालू यादव के वकील ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीबीआई कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट के रिन्यूअल के लिए हमारी याचिका को अनुमति दे दी है, हम कल तक पासपोर्ट प्राप्त करेंगे और उसे रिन्यू कराने के लिए आवेदन करेंगे। जिसके बाद लालू किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। हालांकि सीबीआई ने इसका विरोध करने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल