तेजस्वी-चिराग के साथ आने को लेकर लालू यादव ने दिया बड़ा बयान, पेगासस मामले में भी की जांच की मांग

By अंकित सिंह | Aug 03, 2021

राजद प्रमुख लालू यादव आज बहुत दिनों के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। बिहार में चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोजपा में जो कुछ भी हुआ वह सही नहीं है। चिराग पासवान आज भी लोजपा के नेता बने हुए हैं। मैं चाहता हूं कि तेजस्वी और चिराग साथ आएं। बिहार में एनडीए की जीत को लेकर लालू यादव ने कहा कि हम बिहार में सरकार बनाने वाले थे। मेरे जेल में होने के बावजूद मेरे बेटे तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी गठबंधन से अकेले लड़ाई लड़ी। हमें  धोखे में रखा गया और 10-15 वोटों से हराया गया। लालू यादव ने आज के वरिष्ठ नेता शरद यादव से भी मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम